सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लघुकथा ( डाकू )

 


पढ़िए एक गहरी बात कहती हुई लघुकथा।


डाकू......


जवानी के दिनों में मैं पहाड़ियों के पार एक संत से मिलने गया था। हम सद्गुणों के स्वरूप पर बातचीत कर रहे थे कि एक डाकू लड़खड़ाता हुआ टीले पर आया। कुटिया पर आते ही वह संत के आगे घुटनों के बल झुक गया और बोला, 'महाराज मैं बहुत बड़ा पापी हूं।'संत ने उत्तर दिया,  'मैं भी बहुत बड़ा पापी हूं।'डाकू ने कहा,  'मैं चोर और लुटेरा हूं।'संत ने कहा,  'मैं भी चोर और लुटेरा हूं।'डाकू ने कहा,  'मैंने बहुत-से लोगों का कत्ल किया है,उनकी चीख़-पुकार मेरे कानों में बजती रहती है।'संत ने भी उत्तर दिया,  'मैं भी एक हत्यारा हूं, जिनको मैंने मारा है, उन लोगों की चीख़-पुकार हमेशा मेरे कानों में भी बजती रहती है।'फिर डाकू ने कहा,  'मैंने असंख्य अपराध किये है।'संत ने कहा,  'मैंने भी असंख्य अपराध किये है।'डाकू उठ खड़ा हुआ और टकटकी लगाकर संत की तरफ देखने लगा। उसकी आँखों में विचित्र भाव थे।लौटते समय वह उछलता-कूदता पहाड़ी से उतर रहा था।मैंने संत से पूछा, 'आपने झुठ-मुठ में खुद को अपराधी क्यों कहा? आपने देखा नहीं कि जाते समय उस आदमी की आस्था आपमें नहीं रही थी।'संत ने उत्तर दिया, 'यह ठीक है कि अब उसकी आस्था मुझमें नहीं थी पर वह यहां से बहुत निशचिंत होकर गया गया है।'तभी दूर से डाकू के गाने की आवाज हमारे कानों में पड़ी।उसके गीत की गूंज ने घाटी को ख़ुशी से भर दिया था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कूची (अत्यंत छोटी लघुकथा)

  शादी के बाद स्त्रियां अक्सर बन जाती है "कूची" घर की दीवारों के जैसे घर "रंग" देती है, और खुद बन जाती है बदरंग "पुताई वालों" के जैसे।।

पागल माँ

  एक पागल स्त्री को एक समझदार पुरुष माँ बना चला गया। वो रोते बच्चे को गोद में लिए दूध के लिए भीख मांग रही थी। तभी एक दूसरी स्त्री ने 20रु दुकानवाले को देकर कहा इसे बच्चे के लिए दूध दे दे। लेकिन वो पागल दुकानवाले से बोली अभी 10रु का ही दूध दे 10रु का बाद में ले लूंगी दूध फट गया तो? माँ बनते ही पागल स्त्री भी समझदार हो गई। दूसरी स्त्री निःशब्द उसे ताकती रह गई।

लघुकथा ( ये कैसी लाज?? )

 तमाशा खत्म नहीं हुआ, खेल जारी है....। एक मुसीबत खत्म हुई नहीं कि दूसरी शुरू... बिशनसिंग के कोई संतान नही थी। सारी उम्मीदें खत्म थी। बहुत डॉक्टर को दिखाया लेकिन बात नहीं बनी। उसे तथा उसके घर वालों को बिशनसिंग की पत्नी ही बांझ लगती थी।  दोनों मियां मजदूरी कर पेट भरते थे। लेकिन औलाद न होने के कारण आये दिन दोनों के बीच खूब झगड़े होते। घर वाले भी झगड़े का कारण उसकी पत्नी को ही मानते थे। एक दिन सड़क पर मजदूरी करते हुए बिशनसिंग को एक ट्रक वाले ने टक्कर दी दोनों पैर टूट गए शुक्र है उसकी जान बच गई। पति की तीमारदारी के कारण उसकी पत्नी भी काम पर नहीं जा सकी और उसकी भी नोकरी जाती रही। वो घरों में झाड़ू-पोंछा करती थी।  घर वालों के रोज के तानों और कंगाली से परेशान हो उसकी पत्नी पड़ोसन के कहने पर एक तांत्रिक के पास जा झाड़-फूक करा आई। और औलाद की दुआ के साथ घर आई। सब सामान्य ही चला रहा था। बिशनसिंग बिस्तर पर पड़ा था 1 महीने से उसके पैरों में प्लास्टर बंधा था। एक महीने बाद प्लास्टर खुला लेकिन अब बिशनसिंग बहुत लाचार, बीमार, हताश था। नोकरी भी दुबारा नहीं मिली थी। वो सारा दिन घर पड़ा रहता था। करीब ...